स्वामी विवेकानंद के आदशरे से युवकों को प्रेरणा लेकर समाज में रचनात्मक योगदान के लिए तैयार रहना चाहिए। उक्त बातें शुक्रवार को उरे मुख्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर युवा पर्व को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र ने कहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुई शहर की मेयर संयुक्ता भाटिया व उप्र सरकार की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी की मौजूदगी में रेलवे के 13 राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों में मुख्य रूप से गुलाब चंद, प्रवीन सिंह, यूसुफ अली व कीर्ति मिश्र के अलावा दो दर्जन दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया। युवा पर्व का संचालन मंडल युवा संयोजक सुधीर तिवारी ने किया। इस अवसर पर यूनियन के लखनऊ मंडल के अध्यक्ष राजेश सिंह ने कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए युवा कार्यक्रमों की जानकारी दी। यूनियन के सहायक महामंत्री डीएन चौबे, राष्ट्रीय युवा समन्वयक प्रीति संह ने संबोधित किया। कार्यक्रम में समापन मंडल मंत्री आरके पांडेय ने किया। युवा पर्व कार्यक्रम में यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष राम अवतार मीना, एसयू शाह सहित मुख्य तौर पर केंद्रीय कोषाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव मौजूद थे।