मजदूर संघ के भूतपूर्व मंडल सचिव धाकड़ व अनेको कार्यकर्ताओं ने एम्पलाईज यूनियन की सदस्यता ग्रहण की

दिनांक 24 दिसम्बर को वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के पूर्व मंडल सचिव श्री एस.डी.धाकड़ एवं अनेको संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मजदूर संघ छोड़कर वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।
      सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जुलूस के रूप में उपस्थित हुये सभी वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन जिन्दाबाद एवं मुकेश गालव जिन्दाबाद के नारे लगाते हुये यूनियन कार्यालय में प्रवेश किया। श्री एस.डी.धाकड, श्री एच.एल.गांधी ़ पूर्व मंडल सचिव मजदूर संघ ने अपने संबोधन में कहा कि वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ में हमने वर्षों काम किया है परन्तु अब मजदूर संघ एक भटनागर प्राईवेट लिमिटेड की तरह काम कर रहे है। अब वहां मजदूरों एवं मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकिरयों की कोई एहमियत नहीं रह गई है। वर्षों से संगठन के लिये काम कर रहे कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर श्री आर.पी.भटनागर, प्रेसीडेंट मजदूर संघ द्वारा मनमाने तरीके से संगठन को संचालित करने की कार्यप्रणाली से परेशान होकर हम सभी ने संघ से त्याग पत्र देकर यूनियन की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है।
      27 से 28 दिसम्बर को संघ के होने वाले द्विवार्षिक अधिवेशन से पूर्व इतनी बड़ी संख्या में उच्च पदों पर कार्यरत पदाधिकारियों एवं रेलकर्मियों द्वारा संघ छोड़कर यूनियन की सदस्यता ग्रहण करना एवं बड़े बदलाव की और इंगित कर रहा है।
      यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव एवं मंडल अध्यक्ष एस.के.भार्गव ने सभी रेलकर्मचारियों एवं पदाधिकारियों को यूनियन की सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई दी व आश्वासन दिया कि आप सभी को मजदूर आन्दोलन के दौरान सभी प्रकार की सुरक्षा प्रदान करने के साथ साथ आपके मजदूर आन्दोलन में किये गये कार्यों के अनुभव का उचित लाभ रेलकर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु लिया जावेगा। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं, रेलकर्मचारियों को यूनियन में उचित मान सम्मान दिये जाने का आश्वासन दिया।
      वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के निम्न पदाधिकारियों एवं रेलकर्मचारियों ने संघ से त्याग पत्र देकर वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।
      सर्व श्री एस.डी.धाकड़, पूर्व मंडल सचिव, श्री गीतम सिंह मंडल सहायक सचिव, संजय दलेला, मंडल उपाध्यक्ष, अशोक शर्मा, शाखा अध्यक्ष तुगलकाबाद, धर्मेन्द्र चौधरी, माखन लाल, आनन्द बिलगैया, उपेन्द्र सिंह, मेघश्याम, मानसिंह, एस.पी.वर्मा, सुशील मीना, दीपक कुमार, भुवनेश खंगार, महावीर सिंह जादौन, दीपक सेरवाल, नौनिहाल सिंह सहित अनेको रेलकर्मचारियों ने एम्पलाईज यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।